पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Puja Special Train Katra Muzaffarpur Operational

मुजफ्फरपुर से कटरा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर दुर्गा पूजा सहित अन्य पर्व में होने वाली भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए कटरा से मुजफ्फरपुर के लिए एक पूजा स्पेशल ट्रेन चलायेगी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। इस ट्रेन की शुरुआत 28 सितंबर को कटरा से और 30 सितंबर को मुजफ्फरपुर से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04976 कटरा-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर से 23 नवंबर तक कटरा से प्रत्येक रविवार को चार बजे शाम को खुलेगी।
यह ट्रेन सोमवार को रात 12 बजे के बाद मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इस तरह ट्रेन नंबर 04975 मुजफ्फरपुर-कटरा साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर से 25 नवंबर तक मुजफ्फरपुर से मंगलवार को सुबह सात बजकर 25 मिनट पर खुलेगी और अगले दिन ढाई बजे कटरा पहुंचेगी। ये दोनों ट्रेनें हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, देवरिया, सदर गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर कैंट, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, जम्मूतवी और उधमपुर स्टेशन पर रुकेगी।