पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Puta Election Preparations Vote On Monday

पूटा चुनाव की तैयारियां पूरी, सोमवार को होगा मतदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: पटना विश्वविद्यालय।
पटना. पटनाविश्वविद्यालय में शिक्षक संघ चुनाव की प्रक्रिया आखिरी दौर में है। सोमवार को वोटिंग होगी। इस बार पूटा चुनाव में कुल 349 शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान पूटा अध्यक्ष डॉ. पीके पोद्दार के साथ वाणिज्य महाविद्यालय के डॉ. एनके पांडेय और साइंस कॉलेज के डॉ. रोिहत रमण मुकाबले हैं।
अध्यक्ष पद पर अगर त्रिकोणीय मुकाबला है तो महासचिव पद के लिए सीधी लड़ाई डॉ. एनके झा और डॉ. अनिल कुमार के बीच है। वहीं उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए चार दावेदार हैं, जिसमें डॉ. जावेद हयात, डॉ.गोविंद कुमार, डॉ. विजय कुमार और डॉ. एमपी त्रिवेदी शामिल हैं। पूटा के ऑफस बीयरर के सात पदों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव का परिणाम भी सोमवार की शाम तक घोषित कर दिया जाएगा।