पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Robbery Entered House When Firing

घर में घुस किया लूटपाट, जाते समय की फायरिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोतिहारी/पटना. जमीनी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने विरोधी के घर में घुसकर जमकर लूटपाट किया तथा जाते समय दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर बाजार की रविवार के अहले सुबह की है। मामले में पीड़ित अंबिका राय ने थाने में आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने चार चक्र फायरिंग की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार नरहा बलभद्रपुर निवासी अंबिका राय व नरहा गोद निवासी विरेन्द्र राय के बीच राजेपुर बाजार स्थित पुस्तैनी जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चलता आ रहा है। उक्त जमीन पर अंबिका राय का मकान है। रविवार की सुबह विरेन्द्र राय अपने समर्थकों के साथ आये तथा अंबिका राय के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। उस समय अंबिका घर पर अकेले थे। उनके परिवार के अन्य सदस्य गांव नरहा बलभद्रपुर गए थे। इस दौरान लोगों ने जमकर लूटपाट भी किया तथा सभी समानों को तोड़ दिया। आवाज सुनकर जब आस-पास के लोग जमा होने लगे तब वे लोग चार चक्र हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। मामले में अंबिका राय ने सत्येंद्र राय, विरेन्द्र राय, दिग्विजय राय, चंदन कुमार सहित आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।