पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Sasaram Unruly Bus Falls Ditch Half Dozen Wounded

सासाराम: अनियंत्रित बस गिरी खाई में, आधा दर्जन जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: खाई में गिरी बस।

सासाराम/पटना. सासाराम चैसा पथ पर कोचस के समीप अनियंत्रित एक यात्री बस सड़क के किनारे दस फीट खाई में जा गिरी। शनिवार की दोपहर घटी इस घटना में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कोचस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजा गया है। बताया जाता है कि कोचस की ओर से आ रही उक्त यात्री बस के चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया। इससे गाड़ी सड़क के बायीं तरफ खाई में जा गिरी। घटना में कोचस निवासी नरेश पाल, झमन गोसाईं, मुन्ना साव, कलावती देवी आदि आधा दर्जनभर यात्री घायल हो गए। घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया।