पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एससी, एसटी और सभी लड़कियों का नि:शुल्क नामांकन होगा

एससी, एसटी और सभी लड़कियों का नि:शुल्क नामांकन होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. एससी, एसटी के सभी छात्र-छात्राओं तथा सभी वर्ग की छात्राओं के अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में स्नात्कोतर तक के नामांकन में कोई शुल्क नहीं लगेगा। शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द की इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की स्वीकृति ली जाएगी। इसके बाद उक्त निर्णय राज्य में लागू कर दिया जाएगा। प्रस्ताव में कहा गया है कि नामांकन के समय लगने वाला विभन्न शुल्क उक्त कोटि के विद्यार्थियों द्वारा नहीं लिया जाएगा।
इस पर जो भी खर्च आएगा, वह राज्य सरकार विश्वविद्यालयों को देगी। प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि उक्त खर्च की राशि विशवविद्यालयों को देने के लिए एक अलग प्रक्रिया बनाएगी। विदित हो कि मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने 25 दिसंबर को राज्य सरकार की रिपोर्ट कार्ड जारी करने के दौरान भी यह घोषणा कि थी कि एससी, एसटी के सभी छात्र-छात्रओं तथा सभी वर्ग की छात्राओं को कॉलेजों में स्नात्कोतर तक के नामांकन में कोई शुल्क नहीं देना होगा।