औरंगाबाद/पटना. गोह थाना के गोह- उपहारा पथ में मुंशी विगहा मोड़ के पास शनिवार को एक स्कूल वैन से कुचल कर 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने उपहारा पथ को चार घंटे तक जाम कर बवाल मचाया। मृतक मुंशी विगहा निवासी रविन्द्र कुमार के 6 साल की बेटी अंशु कुमारी है। जो सड़क पार कर रही थी कि इसी क्रम में स्कूल वैन ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।