पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ये है पटना में 'बिहारी बाबू' का घर, देखें इस घर में बिताए जिंदगी के लम्हें!

ये है पटना में 'बिहारी बाबू' का घर, देखें इस घर में बिताए जिंदगी के लम्हें!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: शत्रुघ्न सिन्हा का पटना स्थित मकान।
पटना. बॉलीवुड में 'बिहारी बाबू' शत्रुघ्न सिन्हा की कभी तूती बोलती थी। एक समय ऐसा था जब फिल्मों के निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्मों में हीमैन धर्मेंद्र और एंग्री यंगमैन अमिताभ की जगह शत्रुघ्न सिन्हा को तरजीह देते थे। बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से मशहूर अभिनेता और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा 68 साल के हो गए हैं। 9 दिसंबर 1946 को उनका जन्म पटना के कदमकुआं स्थित इसी घर में हुआ था। शत्रुघ्न ने साल 1970 में देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, यह फिल्म डिले हो गई, जिसके कारण 1969 में आई 'साजन' शत्रुघ्न की डेब्यू फिल्म मानी जाती है।
वर्तमान में पटना साहिब से हैं सांसद
शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के ऐसे पहले अभिनेता हैं, जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी एक सफल पारी खेली। वे वर्तमान में पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं।शत्रुघ्न सिन्हा के इस घर में तब के बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता भी पधार चुके हैं।
साइंस कॉलेज के थे स्टूडेंट
पिता चाहते थे कि उनका छोटा बेटा भी अपने तीनों बड़े भाइयों की तरह या तो डॉक्टर बने या साइंटिस्ट। पर शत्रुघ्न सिन्हा को ये दोनों उनके करियर के करीब नहीं लग रही थी। सो, उनका मन कहीं दूसरी जगह था। पटना की सड़कों पर चलते हुए मुंबई का सपना आंखों में पल रहा था। शत्रुघ्न सिन्हा पटना के साइंस कॉलेज के छात्र थे। उनके पिता पटना में फिजिकल ट्रेनिंग कॉलेज के फाउंडर थे। वे वहीं के प्रिंसिपल भी थे। पटना के कदमकुआं का नाम लीजिए तो याद आएंगे बिहारी बाबू यानी शत्रुघ्न सिन्हा। यहां की गलियों ने अपने बिहारी बाबू को बड़ा होते और हिंदी सिनेमा का स्टार होते देखा है। यह घर उनके पिता डॉ भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा ने बनवाया था।
आगे की स्लाइड्स में देखिए शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नजारा, साथ ही बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े कौन-कौन से लोग शत्रु के इस घर में आए हैं...