राज्य वासियों से किया वादा निभाया
राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के बाद बिहार दौरे पर आईं श्रेयसी सिंह ने कहा था कि एशियाड में पदक लाकर ही दम लूंगी। जमुई के गिद्धौर जिले की रहने वाली श्रेयसी ने राज्यवासियों से किया वादा निभाया और कांस्य पदक लाकर राज्य व देश का नाम रौशन किया। श्रेयसी सिंह की इस उपलब्धि पर उनके भाई मृत्युंजय सिंह, राज्य
कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय, बॉक्सिंग संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह, बास्केटबॉल संघ के सचिव
सुशील कुमार, कोचेज एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार और थ्रोबॉल संघ के सचिव नीरज कुमार पप्पू ने बधाई दी है।