पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Sitamarhi Vegetable Aunt Killed Break Dispute

सीतामढ़ी: सब्जी तोड़ने के विवाद में चाची को मार डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीतामढ़ी/पटना. खेत से सब्जी तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो भतीजों ने गला दबाकर अपनी ही चाची को मार डाला। घटना बेलसंड थाना क्षेत्र के मांची गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में मृतका के पति राजेन्द्र सिंह के बयान पर पुलिस ने भतीजा विन्देश्वर सिंह व नुनू सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार राजेन्द्र सिंह, सुंदेश्वर सिंह तीनों भाईयों में भूमि विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हो चुकी है और जेल भी जा चुके हैं। शाम आरोपी राजेन्द्र सिंह के घर के पास भैंस चरा रहे थे। इस दौरान वे लोग राजेन्द्र सिंह के घर पर लगी सब्जी को तोड़ने लगे। इसका उनके पुत्र विजय ने विरोध किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे हत्या की धमकी दी, जिसे सुनकर वह भाग गया। उसके भागने के बाद सीमा देवी ने आरोपियों को घिवरा तोड़ने से रोका। इससे आक्रोशित आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए।