फोटो प्रतीकात्मक।
पटना. मुगलसराय डिविजन के गया रेल खंड पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 10 से 15 फरवरी तक कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है और कुछ का आंशिक समापन किया गया है। ट्रेन नंबर 18623 व 24 राजेंद्र नगर-हटिया एक्सप्रेस झाझा, कुल्टी, धनबाद, चंद्रपुर के रास्ते चलेगी।
इसके अलावा पटना हटिया पटना एक्सप्रेस, पटना रांची पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, गंगा दामोदर एक्सप्रेस और राजगीर वाराणसी एक्सप्रेस 15 फरवरी तक बदले हुए मार्ग से चलेगी। 11 से 16 फरवरी तक पटना गया पटना पैसेंजर चाकंद तक, गया-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर फेसर तक, पटना-गया पैसेंजर चाकंद तक गया-धनबाद आसनसोल पैसेंजर मैनपुर तक ही चलेगी।