पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेईई मेंस के आवेदन में की गलती को सुधार सकेंगे छात्र

जेईई मेंस के आवेदन में की गलती को सुधार सकेंगे छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. सीबीएसई द्वारा आयोजित जेईई मेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन 18 दिसंबर तक लिए जाएंगे। अगर आपने आवेदन के दौरान किसी प्रकार की गलती कर दी है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सीबीएसई ऐसे अभ्यार्थियों को त्रुटि में सुधार का मौका देगा। इसके लिए जनवरी में प्रावधान किए जाएंगे। नए प्रावधान के जरिए छात्र आवेदन पत्र में लिखी गलतियों को सुधार सकेंगे।
एडिट का होगा ऑप्शन
इसके लिए एडिट का ऑप्शन दिया जाएगा। अगर सेशन, नाम की स्पेलिंग, अंक आदि में गलती की गई है तो उसे सुधारने का मौका मिलेगा। इन गलतियों को बोर्ड द्वारा सुधारा जाएगा। इसके लिए अभ्यार्थियों को www.jeemain.nic.in पर जाना होगा। परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड एक मार्च 2015 से मिलेगा। इसे ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकेगा।