पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघीय व्यवस्था पर प्रहार कर रहे सुमो : नीरज

संघीय व्यवस्था पर प्रहार कर रहे सुमो : नीरज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. प्रदेश जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा नेता सुशील मोदी केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार को विकास का मानक बता कर संघीय व्यवस्था पर प्रहार किया है? शुक्रवार को जदयू प्रवक्ता ने कहा कि सुमो ने विकास के मानक के रूप में नया फार्मूला थोप कर अपने मन में छुपे राजनैतिक कुचक्र को उजागर करने का प्रयास किया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार का देश की संवैधानिक व्यवस्था में विश्वास नहीं है। भाजपा की मंशा देश में एक दलीय शासन थोपने की है।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि राजनैतिक इच्छाशक्ति और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की कार्य योजना से विकास की नई पटकथा लिखी जा सकती है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास दर के मामले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
हालांकि केन्द्र में राजनैतिक सहयोगी की सरकार नहीं थी। बिहार का सौभाग्य रहा कि प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के बाद नीतीश ने ही राज्य के विकास को राजनीति की प्राथमिक कार्य सूची में डाला और तर्कपूर्ण तरीके से अपनी वार्ता को केन्द्र के समक्ष रखा। बिहार के लिए दुर्भाग्यजनक पक्ष यह है कि केन्द्र में विकास का पाखंड करने वाली भाजपा के नेता विकास में अड़ंगा लगा रहे हैं। अगर सुमो की राय से सहमति रखी जाए तो गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विकास का दावा झूठा था?