पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Teachers Siwan Indefinite Fast Unto Death

सीवान में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: आमरण अनशन करते शिक्षक।
सीवान/पटना. सीवान में नियोजित शिक्षकों के लगातार पांच वर्षों से बकाए वेतन भुगतान एवं अन्य लंबित मांगों को लेकर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के अन्तर्गत सैकड़ों शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया है। आमरण अनशन के पूर्व शिक्षकों ने प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम कुमारी, प्रदेश संयोजक प्रणय कुमार, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र अकेला, सचिव रामपृत विद्यार्थी, मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार पाण्डेय, वेदांत आनंद वर्मा आदि के नेतृत्व में नगर में रैली निकाली।
वीएम हाई स्कूल, डायट और जेपी चौक होते हुए रैली समाहरणालय पर पहुंची और धरना में तब्दील हो गई। आमरण अनशन का नेतृत्व कर रही प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम कुमारी, अध्यक्ष राजेन्द्र अकेला, महासचिव विनोद कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिंह, महेश कुमार प्रभात, साहेब सिंह विजेता, रामाशंकर प्रसाद व जय प्रकाश ठाकुर ने बताया कि जब तक मांगे नहीं मान ली जाएगी वे समाहरणालय गेट पर अनिश्चितकाल तक के लिए आमरण अनशन करेंगे।

क्या है मांग
शिक्षक संघ की मांग में कुल 12 मुद्दे शामिल हैं। इनमें डीपीई प्रशिक्षित शिक्षकों का अविलंब अदयतन वेतन भुगतान करना, विगत पांच वर्षों से बकाए वेतन वृद्धि का भुगतन करना, सर्व शिक्षा कार्यालय में वर्षों से पड़े डीपीई प्रमाण पत्रों का वितरण आदि शामिल हैं।