गया/पटना. कोच थाना क्षेत्र के कमल बिगहा गांव से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस एवं सीआरपीएफ की संयुक्त छापेमारी में सुरेंद्र यादव, सुखेंद्र यादव एवं एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक थरनट भी बरामद किया गया है। तीसरे नक्सली की सही पहचान में पुलिस जुटी है। वैसे सभी भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े बताए जाते हैं।