पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Train Robbery Gang Busted Two Criminal Arrested

ट्रेन डकैती गिरोह का पर्दाफाश, दो अपराधी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सासाराम/पटना. डेहरी जीआरपी ने गया मुगलसराय रेल खंड पर ट्रेनों में डकैती सहित अन्य अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। डेहरी जीआरपी थानाध्यक्ष एके मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस दल ने गिरोह के दो सदस्य संतोष चौधरी और अखिलेश उर्फ लवंगवा को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल फोन से कई अपराधियों के नंबर मिले हैं। इन्हें पुलिस तलाश रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि कैमूर जिले के चैनपुर हाटा निवासी संतोष चौधरी व लवंगवा पर ट्रेन डकैती के आधा दर्जन मामले विभिन्न रेल थाने में दर्ज हैं।