पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, 3 पिस्टल और 3 कारतूस बरामद

दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, 3 पिस्टल और 3 कारतूस बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. पटना पुलिस की विशेष टीम ने परसा बाजार, वाटर पार्क के पास बाइक से जा रहे दो हथियार तस्करों को हथियार के साथ पकड़ लिया। दोनों की शिनाख्त रामकृष्णानगर निवासी अजीत कुमार तथा गौरीचक के सुबोध कुमार के रूप में पुलिस ने की है। दोनों के पास से एक काले रंग का बैग मिला। जिसमें तीन पिस्टल और तीन राउंड कारतूस थे। दोनों बाइक से आ रहे थे, जिसकी सूचना पुलिस को पहले से मिल गई थी।
पुलिस ने वाटर पार्क के पास वाहनों की जांच लगाई। इसी दौरान बाइक से आ रहे दोनों तस्करों की गतिविध संदिग्ध लगने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। सुबोध इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे हथियार की सप्लाइ देने आ रहे थे। वाटर पार्क के पास ही किसी को हथियारों की आपूर्ति होनी थी। पुलिस उस व्यक्ति का पता लगा रही है, जिसे हथियार देना था। एसएसपी जितेंद्र राणा ने कहा कि अपराधियों का उद्देश्य पता लगाया जा रहा है।
बड़ा तस्कर पिछले दिनों हुआ गिरफ्तार
स्टेशन रोड से पुलिस ने पांच दिन पूर्व एक बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया था। यूपी के मैनपुरी से आए तस्कर को 120 गोलियों के साथ पुलिस ने पकड़ा था। सभी गोलियां पूना ऑर्डिनेंस फैक्टरी की निर्मित थी। सरकारी इकाई से इस तरह गोलियों का अवैध रूप से निकासी पर पटना पुलिस के कान खड़े हो गए थे। इसके बाद इसकी सूक्ष्मता से पुलिस जांच कर रही है।