मुंगेर/पटना. हवेली खडगपुर पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर रौशन टोला में छापेमारी कर पांच हजार ब्राजिलियन करंसी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि रौशन टोला में मो रियाजुल के घर पर विदेशी करंसी का कारोबार हो रहा हैं।
पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर मो. रियाजुल व जमुई निवासी मो. तकदीर को पांच हजार ब्राजील डॉलर के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि विदेशी मुद्रा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही हैं।