पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Two Half Kg Silver Umbrella Mountain Anandpuri Mother Virajengi

आनंदपुरी में पहाड़ पर चांदी के ढाई किलो की छतरी में विराजेंगी मां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. आज माता के तीसरे रूप चन्द्रघंटा की पूजा को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ दिखी। सुबह से ही लोगों की मंदिरों में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पूजा-अर्चना के साथ ही मंदिरों में आरती के लिए भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
चन्द्रघंटा की पूजा
मां का तीसरा रूप है चंद्रघंटा। नवरात्र के तीसरे दिन मां के इसी स्वरूप की पूजा होती है। माता के सिर पर अर्ध चंद्रमा मंदिर के घंटे के आकार में सुशोभित है। इनका स्वरूप तपे हुए स्वर्ण के समान कांतिमय है। मां चंद्रघंटा बल और शक्ति की देवी मानी जाती हैं। इनकी दस भुजाएं हैं और इनकी सवारी शेर है। चंद्रघंटा के पूजन से भक्तों को बल, शक्ति, शत्रुओं पर विजय तथा संतान की प्राप्ति होती है। घी और दूध की सामग्री इन्हें प्रिय है। जन्म कुंडली में मंगल दोष से युक्त जातकों को चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए।
आनंदपुरी में चांदी के ढाई किलो की छतरी में विराजेंगी मां
विजय वाहनी दुर्गा पूजा समिति, नवयुवक संघ हिमगिरि चौक, आनंदपुरी में 1982 से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। मां अम्बे पहाड़ पर चांदी के ढाई किलो की छतरी के नीचे विराजमान रहेंगी। मां दुर्गा को स्वरूप देने के लिए बंगाल के कारीगर बबलू पाल आए हैं। कलश स्थापना से विजय दशवीं तक भंडारण किया जाता है।
अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि पूजा समिति के माध्यम से लोगों को सामाजिक समरसता और सौहार्द का संदेश दिया जाता है। इसबार अत्याचार, बाल श्रम, महिला उत्पीड़न आदि समस्याओं को दिखाया जाएगा। माता के द्वारा तमाम राक्षस रूपी दुराचार का वध करते हुए दिखाया। सुरक्षा के लिए 100 वॉलेंटियर तैनात किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से यातायात के लिए ट्रैफिक एवं कानून के लिए एस के पुरी थाना का सहयोग मिलेगा। लाइटिंग में चाइनीज, झूमर, एलईडी बल्ब से 1100 फीट तक पंडाल रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते रहेंगे।
खास क्या है
  • मां दुर्गा दिखेंगी चांदी के ढाई किलो की छतरी के नीचे।
  • कलश स्थापना से विजया दसवीं तक एक लाख लोगों को भण्डारण कराया जाएगा।
  • समिति की ओर से श्रद्धालुओं को नि:शुल्क चाय एवं शरबत दिया जाएगा।
  • श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के कारण प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाएगी।
  • सप्तमी को एक हजार किलो दूध से बनी खीर प्रसाद के रूप में वितरित की जाएगी।
  • अष्टमी को पांच सौ किलो सूजी का हलवा वितरित किया जाएगा।
  • नवमी को ढाई सौ किलो अनजा की खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया जाएगा
  • 25 फीट चौड़ा, 20फीट ऊंचा और 1100 फीट लम्बे पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।
  • 25 सालों से आनंदपुरी में बंगाल के बबलू पाल मां दुर्गा का स्वरूप बनाते रहे हैं।
पूजा समिति
  • अध्यक्षसंतोष कुमार, सचिव रत्नेश कुमार
  • महासचिव आशुतोष कुमार
  • कोषाध्यक्ष भण्डारण आलोक कुमार एवं संदीप कुमार सदस्य मनोज कुमार, रंजन कुमार, राजीव कुमार, बिनोद कुमार, मनीष, चंदन, अमीर हैं।