पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News University Teacher Appointment Net Set Qualifying Pass Do Not Pass Bet

विवि शिक्षक नियुक्ति: नेट और सेट उत्तीर्ण है पात्रता, बेट उत्तीर्ण नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति में नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) और सेट (राज्य पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण अभ्यर्थी को योग्य माना गया है। लेकिन बिहार में सेट का आयोजन एक बार भी नहीं हुआ है। आयोग के अधिकारी स्पष्ट बताते हैं कि विज्ञापन में सेट की चर्चा है बेट की नहीं। बेट उत्तीर्ण को राज्य सरकार ने ही योग्य नहीं बताया है। ऐसे में बेट उत्तीर्ण को नियुक्ति में मौका नहीं दिया जा सकता है।

सेट और बेट को लेकर अभ्यर्थियों में है भ्रम
सेट और बेट को लेकर अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति है। कई अभ्यर्थी इसको लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी से भी मिले। अभ्यर्थियों का कहना है कि सेट और बेट एक ही चीज है। सेट उत्तीर्ण को मौका दिया जा सकता है तो बेट उत्तीर्ण को क्यों नहीं। अन्य राज्यों का सेट भी मान्य नहीं है। अर्थात कोई अभ्यर्थी बिहार छोड़ किसी अन्य राज्य के सेट में उत्तीर्ण हुए हैं, तो उन्हें नियुक्ति के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।