पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna One Lakh Forty Thousand Unleash Name Nurse's Job Scam

नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख चालीस हजार की ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेतिया/पटना. नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख चालीस हजार रुपए ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित अलगू महतो ने एसपी को आवदेन देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को दिए आवेदन में सिरिसिया थाना के लक्ष्मीपुर सबेया खुर्द निवासी अलगू साह ने आरोप लगाया है कि उसके पूर्व के परिचित चनपटिया थाना के टिकुलिया चौक निवासी विपिन बिहारी प्रसाद ने उसकी पतोहू प्रियंका को नर्स की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उनसे एक लाख चालीस हजार रुपया की ठगी कर लिया है।
साह ने एसपी से कहा है कि विपिन बिहारी का उसके घर आना जाना था। वह आमों का बगीचा खरीदने का काम करता था। करीब एक साल पूर्व विपिन ने अलगू से कहा कि तुम्हारे घर में कोई इंटर व मैट्रिक हो तो उसकी नौकरी नर्स में लगवा सकता हूं। इससे तुम्हारे परिवार की माली हालत ठीक हो जाएगी। विपिन ने यह भी झांसा दिया कि वह अपनी पतोहू, पत्नी व भावज की नौकरी नर्स में लगवा चुका है। लेकिन प्रमाण पत्र बनवाने व अन्य खर्च में करीब डेढ़ लाख रुपए लगेंगे। इसकी व्यवस्था करों।
उसकी बातों में आकर अलगू ने अपनी पतोहू प्रियंका की नौकरी के लिए उसे कर्ज लेकर एक लाख चालीस हजार रुपए दिया। लेकिन नौकरी नहीं मिली। साह ने आरोप लगाया है कि रुपए मांगने पर आरोपी टाल मटोल करता है और गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो जाता है। एसपी ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश संबंधित अधिकारी को दिया है।