पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Pickup Van Carrying Cattle Seized Five Traffickers Arrested

मवेशी लदा पिकअप वैन जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोतिहारी/पटना. सुगौली थाना क्षेत्र के हरसिद्धि-छपवा पथ पर छपवा के समीप पुलिस ने मवेशियों से लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चालक, उपचालक के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। इन्हें कागजी प्रक्रिया के बाद बुधवार को न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार रात्री गश्ती के दौरान पुलिस ने छपवा चौक के समीप एक पिकअप वैन को राेककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान उस पर 12 मवेशी लदे मिले। गाड़ी पर चालक हरसिद्धि निवासी बैधनाथ साह, उपचालक सूरज पासवान, तस्कर असहाब आलम व गफ्फार मियां सवार थे। पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि मवेशी आदापुर के भोला मिया के यहां जा रहा था। भोला उनकी गाड़ी के आगे-आगे चल रहा था। तब पुलिस ने पीछा कर भोला को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले में गाड़ी मालिक समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।