पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna PMCH Raids Prisoner Ward Found Many Objectionable Items

PMCH के कैदी वार्ड में छापेमारी, मिले कई आपत्तिजनक सामान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: पीएमसीएच।
पटना. सुबे के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में पुलिस ने बीती रात चौंकाने वाला खुलासा किया। अस्पताल के कैदी वार्ड में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 शराब की बोतलें बरामद की। साथ ही कैदी की एक महिला रिश्तेदार को हिरासत में लिया गया है। अस्पताल के कैदी वार्ड में हाजीपुर के कैदी अनिल शर्मा को रखा गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पटना पुलिस ने पीएमसीएच के कैदी वार्ड में अचानक छापेमारी कर दी।इस दौरान वार्ड में हाजीपुर से कैदी अनिल शर्मा को यहां रखा गया था। मौके से पुलिस ने कैदी की एक महिला रिश्तेदार को हिरासत में लिया। साथ ही पुलिस ने वार्ड से शराब की 6 बोतलें भी बरामद की। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में इस लापरवाही के सामने आने से पूरा अस्पताल प्रबंधन परेशान हो गया है। वहीं पुलिस अब इसकी आगे जांच की योजना बना रही है।