मोतिहारी/पटना. पीपरा थाना क्षेत्र के नया चौक के समीप खड़ी एक बाइक की डिक्की तोड़ उसमें रखे एक लाख चालीस हजार रुपए लेकर चोर चंपत हो गए। उक्त राशि टिकुलिया गांव निवासी विरेन्द्र सिंह की थी। इसे वह भारतीय स्टेट बैंक पीपरा शाखा से निकाल कर रुपए को गाड़ी की डिक्की में रखकर घर जा रहे थे। रास्ते में नया चौक के समीप कुछ खरीदने के लिए वे गाड़ी खड़ी कर दुकान में गए। इस बीच पहले से घात लगाए दो चोर उनकी डिक्की तोड़कर रुपए निकाल कर भाग गए। मामले में उन्होंने अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।