पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक के पास से रुपयों से भरा बैग लेकर भाग रहे चोर को राहगीरों ने पकड़ा

बैंक के पास से रुपयों से भरा बैग लेकर भाग रहे चोर को राहगीरों ने पकड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेतिया. मझौलिया पीएनबी के समीप से रुपयों का बैग लेकर भाग रहे एक चोर को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चोर अपने आप को कटिहार जिले के रोहतारा थाना के दुर्गा मंदिर नया टोला निवासी किशोरी यादव बता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक महोदीपुर पंचायत के डीलर नरेंद्र सिंह एक बैग में 36 हजार सात सौ रुपए लेकर मझौलिया के पीएनबी में मंगलवार की दोपहर जमा करने आए थे। बैंक में काफी भीड़ होने के कारण डीलर ने बैंक की दीवार से सटे अपने किराए के कमरे में बैग रखकर थोड़ी देर के लिए बाहर चले गए। इसी बीच चोर ने खिड़की से बैग को खींच लिया और भागने लगा। इसी दौरान राहगीरों ने उसे दबोच लिया और धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि चोर से पूछताछ की जा रही है।