बगहा/पटना. वाल्मीकिनगर थानाक्षेत्र के कदमहिया निवासी नारायण चौधरी (45) नामक एक ग्रामीण को मंगलवार को भालू ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। नारायण समीप के सरेह में गये थे कि अचानक गन्ना के खेत से निकले भालू ने हमला किया। शोर मचाने पर लोग जुटे तब भालू से इनकी जान बची। जख्मी अवस्था में इन्हें वाल्मीकिनगर के एपीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने इस व्यक्ति को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है।