पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Sasaram Indiscriminate Firing Criminals Stone Mining Sector

सासाराम: पत्थर खनन क्षेत्र में अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सासाराम/पटना. सासाराम के समीप करवन्दिया पत्थर खनन क्षेत्र सोमवार की सुबह अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंज उठा। दो गुटों के दर्जनों लोग हथियारो से लैस होकर एक दूसरे की ओर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची सासाराम पुलिस ने छापेमारी शुरू की। पुलिस को देखते ही हथियार बंद लोग फरार हो गए। तत्काल सीआरपीएफ जवानों की एक कंपनी बुलाई गई।
जवानों ने खनन क्षेत्र में छापेमारी शुरू की। गोली बारी की इस घटना में किसी की हताहत होने की खबर नही है। घटना के बाद छापेमारी कर रही पुलिस आधा दर्जन युवकों को पुछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। घटना को लेकर पुलिस का कोई भी पदाधिकारी जानकारी देने से कतरा रहा था। हालांकि सोमवार सुबह हुई फायरिंग के बाद करवन्दिया में दहशत का माहौल है।