पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Sasaram Three Including Father Son Killed Road Accidents

सासाराम: सड़क दुर्घटनाओं में बाप-बेटे सहित तीन की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सासाराम/पटना. रोहतास जिले में बुधबार को घटी दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाप-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। चेनारी थाना क्षेत्र के शाहपुर मोड़ पर मोटरसाइकिल सवार व्यवसाई शिववचन साह एवं उसके पुत्र श्री साह की मौत पिकअप वैन की चपेट में आने से हो गई। वहीं दूसरी घटना आरा-सासाराम पथ पर अगरेर थाना परिसर के समीप भोला चौधरी नामक मजदूर के साथ घटी, जिसमें वह ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा है।