समस्तीपुर/पटना. जिले के हलई ओपी थाने के बनवीरा गांव में पुलिस ने मंगलवार को पेड़ से लटकी 18 वर्षीय युवक की लाश बरामद की। मृतक की पहचान बनवीरा गांव निवासी युगेश्वर राय के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि सोमवार को वह घर से निकला जो वापस नहीं आया। उसका शव दूसरे दिन गांव के पास ही एक पेड़ से लटका मिला। आशंका है कि उसकी हत्या कर आत्महत्या जताने के लिए शव को पेड़ से लटकाया गया था। वैसे चर्चा है कि प्रेम-प्रसंग में उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।