पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Sone River Alerts Area River Or Appeal

सोन नदी के इलाके में अलर्ट जारी, नदी में न जाने की अपील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सासाराम/पटना. रोहतास जिले के इंद्रपुरी स्थित सोन बराज पर बाढ़ का चार लाख घनसेक पानी शनिवार की शाम चार बजे से पहुंचने लगा था। जो दस बजे रात तक पूरी तरह से बराज तक आ पहुंचेगा। ऊपरी क्षेत्र में भारी वर्षा के अलावे रिहंद और बाणसागर परियोजनाओं द्वारा छोड़े गए पानी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बराज के सहायक अभियंता विनय कुमार सिंह ने बताया कि वैसे तो इतना पानी पहुंचने से किसी तरह के नुकसान की संभावना नहीं है। परंतु इससे ज्यादा पानी पहुंचा, तो एहतेयाती कार्रवाई करनी पड़ेगी।
इधर, रोहतास के प्रभारी डीएम आरके झा ने तटवर्ती क्षेत्र के प्रखंड डेहरी, तिलौथू, रोहतास और नौहट्टा में हाई अलर्ट जारी करने का निर्देश दिया है। जिला जन संपर्क पदाधिकारी सुरेन्द्र पांडेय ने बताया कि इसके अलावे जिलाधिकारी के निर्देश पर सोन के अंदर टीलों पर रहने वाले सैकड़ों लोगों को बाहर आ जाने के लिए कहा गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। ऐसे में औरंगाबाद, सासाराम, अरवल और भोजपुर में बाढ़ की स्थिति बन सकती हे।