पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Sone River Spate, Flood Threat Remains

सोन नदी में उफान, बाढ़ का खतरा बरकरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सासाराम/पटना. सोन नदी में बाढ़ की आशंका अब भी बरकरार है। झारखंड से आने वाली सहायक नदियों में उफान रिहंद तथा बाणसागर से छोड़े गए पानी से धीरे-धीरे इंद्रपुरी बराज का जलस्तर बढ़ रहा है। बराज कंट्रोल रूम में तैनात सहायक अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि मोहम्मदगंज में एक लाख घन क्यूसेक पानी जमा है, जिसे धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा है।
इंद्रपुरी बराज में पहले से ही तीस हजार घन क्यूसेक से अधिक अतिरिक्त पानी जमा है। हाई अलर्ट के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारी चौबीस घंटे बराज पर नजर रखे हुए हैं। सोन नदी के तटवर्ती इलाके में प्रशासन ने दूसरे दिन भी हाई अलर्ट जारी किया है।