फाेटो: प्रतीकात्मक प्रयोग।
पटना. नशाखुरानी गिरोह की सक्रियता के मद्देनजर पटना जीआरपी की तीन टीम दिल्ली रवाना होगी। एक टीम आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पर मेगा माइक, पोस्टर पर्चे के जरिए यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह से सावधान रहने के प्रति जागरूक करेगी। यह टीम किसी पर शक होने पर उन्हें रोकेगी, टोकेगी और जरूरत पड़ने पर गिरफ्तार भी करेगी। दूसरी टीम दिल्ली से कानपुर तक दिल्ली से पटना आने वाली सभी ट्रेनों में स्कॉट करने के साथ-साथ यात्रियों को चलती ट्रेन में भी जागरूक करेगी।
नशाखुरानी गिरोह से निपटने के लिए तीन टीमें तैयार
पटना। पटना-दिल्लीरेल खंड पर ट्रेनों में नशाखुरानी गिरोह से निपटने के लिए रेल पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। रेल पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में इन टीमों का गठन किया गया है। विशेष टीमें दिल्ली से ही अभियान चलाएंगी। पहली टीम दशहरा तक तैनात रहेगी तो दूसरी टीम दीपावली तीसरी को छठ के मौके पर खास मिशन पर दिल्ली भेजा जाएगा। वहां आनंद बिहार स्टेशन पर कैम्प करते हुए ट्रेनों में निगरानी, पैसेंजर की वीडियोग्राफी से लेकर जागरूकता अभियान तक चलाया जाएगा।
आज इलाहाबाद जाएगी पटना रेल पुलिस की टीम
सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस में वीमेंस कॉलेज की छात्राओं के सामान चोरी हाेने के मामले को लेकर मंगलवार को रेल पुलिस की टीम इलाहाबाद जाएगी। बकौल रेल एसपी ‘इलाहाबाद संबंधित अन्य रेल पुलिस तफ्तीश करेगी। बीते रविवार की सुबह रेल एसपी ने चलती ट्रेन में चोरी की खबर इलाहाबाद रेल एसपी को दी थी। दोपहर में इलाहाबाद रेल थाने ने पटना के रेल एसपी के कंट्रोल में तैनात मो. हसन जुल्फिकार को एफआईआर दर्ज करने अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जानकारी दी थी।