पालीगंज/पटना. पर्चा चिपका कर लेवी मांगने वाले पालीगंज आसपास के इलाके में फिर से सिर उठाने लगे हैं। शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने गोरैया स्थान स्थित आभूषण दुकान के गेट पर लेवी का पर्चा चिकपका कर सनसनी फैला दी।
रविवार सुबह बाजार वासियों की नजर इस पर्चे पर पड़ी। इसके बाद व्यवसायियों में खलबली मच गई। दुकानदार ओम प्रसाद ने दुकान पर पर्चा साटे जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पर्चा को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि यह काम किसी शरारती तत्व का लगता है, बावजूद इसके मामले की तहकीकात की जा रही है। धना सेठ, ओम सोनार 50 लाख रुपए मनेर मजार पर पहुंचा दो-पंगा नहीं लेने का। डी. कंपनी दुबई।