पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Strangulation Murder Elderly Motihari FIR

मोतिहारी में गला दबाकर अधेड़ की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोतिहारी/पटना. कोटवा थाना क्षेत्र के कररिया बैरागी टोला में एक अधेड़ की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार देर रात की है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जाता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया है। मामले में मृतका की पत्नी सुनैना देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने ही ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने कहा है कि उसके पति नगीना भगत घर से कुछ दूरी पर दलान में सोये थे। रात्री में वहां से कुछ आवाज सुनाई दी। वह बाहर निकल कर देखी तो कुछ लोग भागते नजर आये। जब वह वहां गई तो उसके पति नगीना भगत मृत मिले। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।