पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना विश्वविद्यालय में शुरू हुई परीक्षाएं, पहले दिन तीन निष्कासित

पटना विश्वविद्यालय में शुरू हुई परीक्षाएं, पहले दिन तीन निष्कासित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. पटना विश्वविद्यालय में गुरुवार से स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा का पहला दिन था तो पीयू प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी दिखाई। कुलपति डॉ. वाईसी सिम्हाद्रि, प्रतिकुलपति प्रो. आरके वर्मा के साथ अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को वक्त से पहले आने को कहा गया था, जिसका पालन भी हुआ। साथ ही सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश से पहले ही उनकी फ्रिस्किंग हुई।
हालांकि फ्रिस्किंग के दौरान किसी केंद्र पर कोई पकड़ा नहीं गया। जबकि पटना कॉलेज में तीन विद्यार्थियों को कदाचार के आरोप में पकड़ा गया। पटना विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. आरके मंडल ने बताया कि इन सभी को तत्काल निष्कासित कर रिपोर्ट पुलिस के पास कर दी गई। वहीं स्नातक परीक्षाओं के इंचार्ज व प्रतिकुलपति प्रो. वर्मा ने बताया कि कदाचार पर सख्ती हमारी जारी है। पुलिस का भी सहयोग मिला है। पेट्रोलिंग पुलिस के साथ स्टैटिक फोर्स भी तैनात हैं, जिसमें महिला कांस्टेबल भी शामिल रही।