पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna University Faculty Continue To Advertise

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बिहार लोक सेवा आयोग ने विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन शनिवार को जारी कर दिया। 3364 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन की मांग की गई है। आवेदन निबंधित डाक अथवा स्पीड पोस्ट से आयोग को 20 नवंबर तक भेज देनी है। 3364 पदों में 1720 अनारक्षित कोटि के अभ्यर्थियों के लिए हैं। अन्य सीटें विभिन्न वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।
आवेदन से संबंधित और न्यूनतम योग्यता की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अंग्रेजी के 238, हिंदी के 250, भौतिकी के 250, रसायनशास्त्र के 234, गणित के 170 शिक्षक नियुक्त होंगे। किस विषय के कितने शिक्षक नियुक्त होंगे, इसकी भी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।