पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna University Teachers Continue Arrears Of 489 Million

विश्वविद्यालय शिक्षकों को 489 करोड़ का एरियर जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विश्वविद्यालय शिक्षकों के एरियर भुगतान के लिए 489 करोड़ रुपए जारी कर दिया। अप्रैल, 2006 से मार्ज, 2010 तक का यह एरियर है। विश्वविद्यालयों शिक्षकों के लिए अप्रैल, 2006 से पुनरीक्षित वेतन लागू हुआ था। इसके बाद से लगातार पांच साल तक बढ़े हुए वेतन की राशि शिक्षकों को नहीं मिली थी। इस बढ़े हुए राशि का 80 फीसदी राशि केंद्र सरकार को देना था। इसी को लेकर शिक्षकों का एरियर रुका हुआ था। एरियर का लाभ 2006 के बाद रिटायर हुए शिक्षकों को भी मिलेगा। विभाग ने विश्वविद्यालयों को राशि जारी करते हुए आदेश दिया है कि शिक्षकों को इसका भुगतान जल्द किया जाए।