पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजलक्ष्मी मुलायम के घर की बनेगी बहू, जानिए लालू ने अपनी अन्य बेटियों की कहां की शादी

राजलक्ष्मी मुलायम के घर की बनेगी बहू, जानें लालू ने अपनी अन्य बेटियों की कहां की शादी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: अनुष्खा( धन्नू) और चिरंजीव की शादी में राजनीति के कई दिग्गज शरीक हुए थे।
पटना. यूपी और बिहार के दो दिग्गज राजनीतिक परिवारों में रिश्ता तय हो गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद रविवार को अपनी सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी का शगुन लेकर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के घर लखनऊ पहुंचे। राजलक्ष्मी की शादी मुलायम के भाई के पोते और मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप सिंह यादव से होगी। सगाई दिल्ली में सांसद प्रेमचन्द गुप्ता के फार्म हाउस में 16 दिसंबर को होगी। राजलक्ष्मी, लालू की सातवीं और आखिरी बेटी हैं। जब लालू सत्ता में आए थे, उनकी आखिरी बेटी पैदा हुई थी। चूंकि सत्ता मिली थी, इसीलिए इसका नाम राजलक्ष्मी रखा गया।
तेजप्रताप मैनपुरी से पहुंचे लोकसभा
तेजप्रताप, मुलायम द्वारा छोड़ी गई सीट मैनपुरी से लोकसभा पहुंचे हैं। तेजप्रताप, मुलायम परिवार के उभरते राजनीतिक सितारे हैं। यह लगातार तीसरा मौका है, जब लालू अपनी बेटियों की शादी में राजनीतिक घरानों को तरजीह देते दिख रहे हैं।

मीसा के पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर
लालू की पहली बेटी मीसा भारती के पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सिंगापुर की कंपनी में हैं। उनके पिता बैंक में अफसर थे।

रागिनी के पति का अपना कारोबार है
लालू प्रसाद यादव ने अपनी बेटी रागिनी को समाजवादी पार्टी के बड़े नेता जीतेंद्र यादव के पुत्र राहुल से ब्याहा। जीतेंद्र, गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़े थे। हार गए। राहुल का अपना कारोबार है।

धन्नू के पति राजनीति में हैं
उन्होंने अपनी बेटी धन्नू का ब्याह कैप्टन अजय यादव के पुत्र राव चिरंजीव से हुआ। कैप्टन अजय, हरियाणा की कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। चिरंजीव, हरियाणा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

चंदा के श्वसुर आईआईटी दिल्ली के निदेशक थे। चंदा के पति पायलट हैं और हेमा के पति कारोबारी।

आगे की स्लाइड्स में देखिए लालू यादव के परिवार की तस्वीरें...