पटना. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि राज्यपाल से आग्रह किया गया है कि जिस थर्मामीटर से नापना है, नाप लीजिए। नीतीशजी को अपार बहुमत है। 130 एमएलए उनके साथ हैं। नीतीशजी से पूछिये जतरा कब है। उन्हें टाइम और डेट दीजीए और औथ कराईये। राजभवन में राज्यपाल से मिलने के बाद श्री प्रसाद अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नीतीशजी को बुलाने में कोई कृपा की बात नहीं है। नम्बर ऑफ गेम नीतीशजी के साथ है। राजद जदयू की पार्टनर दल है। राजद ने जदयू को समर्थन दिया है। किसी व्यक्ति विशेष को नहीं। लेट होने से हॉर्स ट्रेडिंग की बात सामने आएगी। विधायक दल का नेता होने के सीएम जीतन राम मांझी के तर्क पर उन्होंने कहा कि मांझी किस दल में हैं? वे किस दल के नेता हैं? जदयू के 97 विधायकों ने नीतीश कुमार को अपना नेता चुन लिया है। मांझी को जदयू ने हटा दिया है। यह पूछने पर कि सीएम मांझी ने सिक्रेट वोटिंग की बात कर रहे हैं, लालू प्रसाद ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। मांझी के पीछे भाजपा के खड़े होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मांझी उनके मंत्रीमंडल में भी काम कर चुके हैं। कोई अपमानजनक बात नहीं कह सकते। उन्होंने अच्छा काम किया है।