कटिहार. कदवा प्रखंड के भोगांव के हीरा राय ने रोटी बनाने वाले ‘फटाफट तवा’ का निर्माण किया है। इस तवे की खासियत यह है कि एक मिनट में तीन रोटियां बनाई जा सकती हैं और ऊर्जा और समय में भी 65 प्रतिशत की बचत होगी।
हीरा राय अपनी इस नई खोज को राष्ट्रीय नव परिवर्तन संस्था अमदाबाद गुजरात भेजा है। 3 किलोग्राम वजन वाले इस फटाफट तावे से गैस या कोयला के चूल्हे से रोटी बनाई जा सकती है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए संबंधित तस्वीरें...