सासाराम/पटना. रोहतास के दिनारा बाजार में बुधवार की सुबह व्यवसायी धीरेन्द्र सेठ पर उसके सगे भांजे मुन्ना सेठ ने जानलेवा हमला बोल दिया। मुन्ना सेठ ने मामा को चाकू मार कर घायल कर दिया। उसे पीएमसीएच पटना भेजा गया।
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मुन्ना सेठ का दिनारा निवासी अपने मामा से विवाद चल रहा था। घटना के बाद मुन्ना सेठ फरार है।