फोटो: आक्रोशितों ने किया सड़क जाम।
सीवान/पटना. प्रदेश की अन्तप्रांतीय सीमा गुठनी मेहरौना पुल के समीप तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को कुचलकर मार डाला। वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान गुठनी पश्चिमी निवासी स्व. गौरीशंकर भगत के 21 वर्षीय पुत्र बृजकिशोर कुशवाहा के रूप में हुई है।
युवक सेना में बहाली के लिए प्रयासरत था और इसके लिए सड़क पर दौड़ लगा रहा था। घटना के बाद लोगों ने गुठनी मेहरौना मार्ग को जाम कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे बीडीओ कुणाल कुमार, सीओ रामबचन राम ने आक्रोशित लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।