सीवान. तरवारा, नवकाबाजार के टेम्पो चालकों ने टाउन थानाप्रभारी द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ एसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इसके पूर्व शहर की सड़कों पर भी जुलूस निकाला और अवैध वसूली रोकने की मांग की।
नेतृत्व भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य नैमुदीन अंसारी, जिला सचिव सुजीत कुशवाहा, जटाशंकर कुमार, गौतम साह, उमेश प्रसाद, वशिष्ठ तिवारी, अशोक सिंह, चन्द्रमोहन पाण्डेय ने की। टेम्पो चालकों ने अपनी मांगों से संबंधित चार सूत्रीय ज्ञापन की प्रति पुलिस अधीक्षक को मिलकर दी।