पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Taylor Power Nawada Fire, Killing Khalasi

नवादा में बिजली से टेलर में लगी आग, खलासी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवादा/पटना. नवादा जिले के रजौली थाने के तिलैया करमा गांव के समीप बुधवार को रजौली-गया मार्ग पर एक टेलर में हाई टेंशन तार के स्पर्श में आ गया। इस घटना में ट्रक के खलासी की मौत हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह एक टेलर पर दो हाइवा गाड़ी लेकर छतीसगढ़ के रायपुर से गया जा रहा था। तभी टेलर हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे टेलर में आग लग गई, जिससे खलासी अतुल गोप की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक महेश गोप ने टेलर से कूद कर अपनी जान बचाई। चालक और खलासी दोनों महाराष्ट्र के लखीपुर जिले के सीतापुर के निवासी हैं।