पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर चालक ने छात्रा कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

ट्रैक्टर चालक ने छात्रा कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखीसराय/पटना. जिले के टाउन थाना क्षेत्र के जमुई मुख्य सड़क मार्ग पर महिसोना गांव के पास आज तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने स्कूल जा रही एक छात्रा कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उक्त छात्रा की मौत हो गई। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार उक्त छात्रा ललन राम की एकलौती पुत्री पूसा कुमारी इंटर की पढ़ाई के लिए स्थानीय प्लस 2 राजकीय उच्च विधालय हसनपुर जा रही थी। तभी लखीसराय-जमुई सड़क मार्ग पर महिसोना गांव के मोड़ पर अचानक बेलगाम बालू लोडेड एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। यहां के सैकड़ों लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया। घटनास्थल पर काफी समय तक तनाव का महौल रहा।
आक्रोशित ग्रामीणों ने लखीसराय-जमुई सड़क मार्ग को जाम कर पीड़ित परिजनों को मुआवजा देकर ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई करने की बात कही। वाहनों की अनियंत्रण गतिसीमा पर ब्रेक लागाने की मांग की गई। मौके पर लखीसराय डीएसपी संजय कुमार, टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन उग्र लोगों ने सड़क जाम नहीं हटाया। घंटों बाद अनुमंडल पदाधिकारी अंजनी कुमार, बीडीओ और सीओ द्वारा मुआवजा देने और गतिसीमा पर लगाम लगाने की घोषणा के बाद सड़क जाम हटाया गया और ट्रैक्टर को टाउन थाना लाया गया।