पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोचिंग जा रही छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत, न्यू एतवारपुर रेल ट्रेक पर हुआ हादसा

कोचिंग जा रही छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत, न्यू एतवारपुर रेल ट्रेक पर हुआ हादसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. कोचिंग जा रही 14 वर्षीय रजनी कुमारी की न्यू एतवारपुर के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा सुबह 5 बजे हुआ, जब वह प्रगतिनगर स्थित मगध कोचिंग सेंटर पढ़ने जा रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रजनी के पिता बबन कुमार को दी। इसके बाद पूरा परिवार मौके पर पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बबन प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना उनकी बेटी कोचिंग करने जाती थी। गुरुवार को भी घर से निकली थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों से सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे।

फरवरी में मैट्रिक का एग्जाम देने वाली थी
रजनी का 10वीं में एडमिशन हो चुका था। फरवरी में मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी। इसकी तैयारी के लिए वह कोचिंग जाती थी। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। पूरा परिवार न्यू एतवारपुर में किराए के मकान में रहता है।

गुरुवार को काफी कम कोहरा था
गुरुवार को पिछले कुछ दिनों के मुकाबला कोहरा काफी कम था। सबकुछ नजर आ रहा था। ऐसे में रजनी का ट्रेन पर नजर नहीं पड़ना आश्चर्य पैदा कर रहा है। वह रोजाना यहां से पटरी पार करती थी। इसलिए उसे पता भी था कि यह फाटक नहीं है और ट्रेन सायरन नहीं बजाती। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार की कोई आशंका जाहिर नहीं की है। पुलिस एक अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।