पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. घूस लेते पकड़े जा चुके 578 सरकारी अफसर और कर्मचारी बर्खास्त होंगे। ऐसे कर्मियों को बचाने वाले संरक्षकों को भी बर्खास्त किया जाएगा। गुरुवार को मुख्य सचिव अशोक कुमार सिन्हा ने प्रधान सचिव, सचिव और निगरानी अफसरों के साथ बैठक कर भ्रष्टाचारियों को बर्खास्त करने पर विभागों में हुई कार्रवाई की समीक्षा की। पता चला कि अबतक घूस लेते पकड़े गए 70 सरकारी कर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है।
बताते चलें कि इन दिनों बिहार में भ्रष्ट कर्मचारियों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। गुरुवार को ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक कन्हैया कुमार के पटना में चार ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 2.04 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ। उनके घर से 16 लाख 61 हजार रुपए कैश मिले हैं। जिनमें से 15.40 लाख तो स्कूल बैग में छिपा कर रखे गए थे।
सहायक निदेशक के छह बैंक खातों का भी पता चला है। साथ ही कई जगह मकान, जमीन और निवेश से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गुरुवार को शेखपुरा स्थित राजशिला अपार्टमेंट और राजवंशी नगर में साकार इंदु विला स्थित उनके फ्लैट पर भी छापेमारी की।
कहां-कहां छापे
शेखपुरा स्थित राजशिला अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट नंबर ए/4
राजवंशी नगर में पत्नी स्नेहा राज के नाम से खरीदे गए साकार इंदु विला के फ्लैट नंबर 301
कंकड़बाग में पीसी कॉलोनी स्थित साले के मकान संख्या-जे/109
सूचना भवन स्थित कार्यालय
अचल संपत्ति : 1.52 करोड़
जितना वेतन से कमाया, उससे 7 गुना बनाया
11 साल की नौकरी में वेतन से मिले थे 30 लाख
कन्हैया कुमार बिहार सूचना सेवा के अधिकारी हैं। अगस्त-सितम्बर 2002 में नौकरी ज्वाइन की थी। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के तौर पर पहली पोस्टिंग पटना कलेक्ट्रेट में हुई थी। कुछ दिन बाद कटिहार तबादला हो गया। उसके बाद लौटे हो सूचना जनसंपर्क विभाग में विज्ञापन शाखा में ही जमे रहे। ईओयू के अनुसार कन्हैया की अभी तक वेतन से हुई अनुमानित आय करीब 30 लाख रुपए है। अन्य स्रोतों को मिलाकार अनुमानित आय 41.96 लाख आंका है। इनमें से 22.41 लाख खर्च का आकलन किया है।
निदेशक बनवाने की हैसियत रखता हूं
कन्हैया खुद भले असिस्टेंट डायरेक्टर है लेकिन दूसरों को निदेशक और सचिव बनवाने की बात करते थे। उनकी पत्नी हाउस वाइफ हैं लेकिन रिटर्न फाइल करती हैं। ईओयू की छापेमारी के बाद सूचना भवन में ऐसी ही चर्चाएं होती रहीं। जिन लोगों से उनके मधुर संबंध रहे हैं वे सहमे हुए हैं।
पत्नी के नाम दानापुर में आईएएस कॉलोनी में 14 लाख 45 हजार की और अपर्णा कॉलोनी में 22.35 लाख की बेउर के पास 34 लाख 5 हजार की जमीन। आसोचक में दो प्लाट-कीमत 12.72 लाख।
राजवंशी नगर के फ्लैट-दस्तावेज में दर्शायी गई कीमत 25.74 लाख
फ्लैट का इंटीरियर डेकोरेशन-15 लाख रुपए
नोएडा में 29 लाख का फ्लैट
चल : 52 लाख नकद-16 लाख 61 हजार
विभिन्न बैंकों और पोस्ट ऑफिस में जमा रुपए/निवेश-19 लाख 5 हजार 709 रुपए
घरेलू सामान-4 लाख
पत्नी के नाम से स्कूटी 40 हजार
मारुति 800 और मारुति रिट्ज-6 लाख रुपए
सोना-चांदी के जेवर-6 लाख
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.