पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फतुहा का आतंक पिंटू यादव गुर्गे के साथ गिरफ्तार

फतुहा का आतंक पिंटू यादव गुर्गे के साथ गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. दर्जनों हत्या, लूट एवं डकैती कर फतुहा का आतंक बन चुके अपराधी पिंटू गोप उर्फ यादव को पटना पुलिस ने उसके गुर्गे रजनीश कुमार के साथ शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो पिस्टल, एक दर्जन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। एसएसपी जितेंद्र राणा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीण एसपी हरकिशोर राय की देखरेख में गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन चलाया गया था।
गिरफ्तारी में लगी टीम को सूचना मिली थी कि अपने गांव रसलपुर के एक घर में पिंटू अपराध की योजना बना रहा है। इसके बाद धावा बोलकर उसे पकड़ा गया। डीएसपी अनोज कुमार, फतुहा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर विजयेन्द्र कुमार शाही, अवर निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार, नीरज कुमार, मुन्ना कुमार, मो. नाजिम की टीम ने जब घर की घेराबंदी कर धावा बोला उस समय घर में चार-पांच अपराधी थे। पिछले दिनों सूपनचक गांव में एक जमीन विवाद में हुए श्रीराम यादव की हत्या का बदला लेने के लिए योजना बना रहे थे। छापामारी में चार अपराधी फरार हो गए। इनकी तलाश पुलिस कर रही है।
अपराधों की लंबी फेहरिस्त है पिंटू के नाम
पिंटू के खिलाफ फतुहा थाना में कांड संख्या 268/08 आम्र्स एक्ट, 189/11 बबलू गोप की हत्या, 413/13 भिखुआ निवासी मवेशी व्यवसायी टून्ना यादव से लूट के बाद हत्या, 22/14 को आपरेटिव कालोनी में मौजीपुर निवासी रेलवे ठेकेदार षिव यादव की हत्या समेत कई मामलों में पुलिस ने संलिप्तता है।
छह माह में पुलिस को मिली कई कामयाबी
फतुहा थाना क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों से अपराध की दुनिया में पैर पसारे आधा दर्जन अपराधियों को पुलिस ने छह माह के अंदर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। इसमें बड़े नाम भी शामिल हैं। कुख्यात अपराधी गंगा पासवान उर्फ गोंगा, नीतीश कुमार, अमित कुमार, सन्नी ठाकुर, नवल यादव, कल्लू चुरामन, सोनू पासवान, पिंटु गोप समेत कई अपराधी हैं।