पटना. पिछले कुछ दिनों से बिहार की राजनीति पर पूरे देश की निगाहे टिकी हुई है। यहां हो भी कुछ ऐसा ही रहा है। नीतीश कुमार ने पद त्याग कर जीतन राम मांझी को सीएम बनाया। पर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से पार्टी ने इस्तीफा मांगा तो उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी।
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके समर्थक मंत्री नेता किसी भी कीमत पर मांझी के इस्तीफे से कम पर मानने को तैयार नहीं। लेकिन, मांझी ने दो टूक कह दिया कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा। उन्होंने नया नेता चुनने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव द्वारा 7 फरवरी को बुलाई गई विधानमंडल दल की बैठक पर भी सवाल खड़े किए।
पार्टी आलाकमान ने जीतन राम मांझी को जदयू से निष्कासित कर दिया। नीतीश कुमार और मांझी दोनों ही अलग-अलग समय पर राज्यपाल से मिले और अपने-अपने पास बहुमत होने का दावा किया। राज्यपाल ने 20 फरवरी को मुख्यमंत्री को अभिभाषण के तत्काल बाद विश्वास प्रस्ताव पेश करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्पीकर से कहा है कि विश्वास प्रस्ताव पर फैसला ध्वनिमत से नहीं होगा। चर्चा के बाद मत विभाजन या गुप्त मतदान कराएं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए बिहार की राजनीति से संबंधित कुछ कार्टून्स...