पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मणिपुर एनआईटी में हमले से अब भी सहमे हैं बिहारी छात्र, घर लौटने को बेचैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मणिपुर में बिहारी छात्रों पर हमले का सिलसिला रविवार को जरूर थमा, लेकिन तनाव बना हुआ है। स्थानीय छात्रों के आतंक से सहमे बिहारी छात्र दो कमरों में दुबके हुए हैं। वे जल्द से जल्द घर लौटना चहते हैं। इस बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कैंपस में सीआरपीएफ की तैनाती का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हमारे अनुरोध पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री से बात की है। गृहमंत्री ने बिहार के छात्रों को सुरक्षा देने को कहा। इसके बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री और डीजीपी ने हॉस्टल जाकर बिहारी छात्रों से बात की। मांझी ने कहा कि छात्रों को बिहार भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
मेस में खाना खाने भी नहीं जा सकते : एक छात्र ने बताया कि मेस में खाना खाने में भी डर लग
रहा है। एनआईटी मणिपुर में पिछले तीन महीनों में बिहारी छात्रों के साथ दूसरी बार मारपीट की घटना के बाद दूसरे राज्यों से आए सभी विद्यार्थियों में डर है। सबसे अधिक डरे प्रथम वर्ष के छात्र हैं। वे इस कदर डरे हुए हैं कि किसी हाल में उस कैंपस से भागने को बेचैन है।