पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज के छात्रों के बीच इन कॉम्पटिशन के प्रति पूरा जोश दिखा।

बीआईटी में स्पोर्ट्स कॉम्पिटीशन: दम लगा कर दौड़ी लड़िकयां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. राजधानी के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) कॉलेज में शनिवार को खेल-कूद के कई कॉम्पटिशन हुए। कॉलेज के छात्रों के बीच इन कॉम्पटिशन के प्रति पूरा जोश दिखा। छात्र-छात्राएं ट्रीपल जंप प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को चियर कर रहे थे। सभी टीमों से अलग-अलग प्रतियोगी ट्रीपल जंप ट्रैक में आकर जंप लगा रहे थे।
स्टूडेंट्स ने ज्यादा से ज्यादा दूरी तय करने के लिए तीन बार जंप मारने कि कोशिश की। कई स्टूडेंट्स पहले जंप में ही थम गए, तो कई तीन बार में लंबी दूरी तय कर ली। इस प्रतियोगिता में अशोक कुमार को पहला स्थान मिला, रवि शंकर को दूसरा स्थान औऱ सिद्धार्थ भारद्वाज को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा लड़कियों में हाई जंप प्रतियोगिता में कई लड़कियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगियों ने हाई जंप लगाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कोई भी अधिक ऊंचाई तक जंप नहीं कर पाया।
इसके अलावा 200 मीटर और 100 मीटर रेस में लड़कियों के लीग रेस हुए हैं। वहीं, लड़कों में 200 मीटर रेस की फाइनल में अशोक कुजुर को पहला स्थान मिला। सिद्धार्थ भारद्वाज को दूसरा स्थान मिला और तीसरा स्थान रवि शंकर को मिला।